Wednesday, March 15, 2023

पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर होता है जानिए।


पासपोर्ट सबसे पहले हम समझ लेते हैं कि पासपोर्ट क्या होता है।

पासपोर्ट किसी भी देश द्वारा अपने नागरिकों को जारी किया जाता है। पासपोर्ट किसी भी व्यक्ति की विदेश यात्रा के दौरान उसकी व्यक्तिगत पहचान बताता है। यह केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है, जो कि उसकी राष्ट्रीयता के बारे में भी बताता है। एक पासपोर्ट में व्यक्ति का नाम, फोटो, नागरिकता, माता-पिता और जेंडर का उल्लेख होता है। ऐसे में विदेश जाने के लिए पासपोर्ट का होना जरूरी होता है।  

पासपोर्ट होने पर ही मिलता है वीजा यहां यह समझना जरूरी है कि यदि किसी व्यक्ति के पास पासपोर्ट है, तभी उसे वीजा जारी हो सकता है।   

इतने प्रकार के होते हैं पासपोर्ट

पासपोर्ट कई प्रकार के होते हैं, जो अलग-अलग वर्ग और जरूरत के हिसाब से बनाए जाते हैं।  

टूरिस्ट या साधारण पासपोर्ट 

साधारण पासपोर्ट या टूरिस्ट पासपोर्ट सामान्य पासपोर्ट होता है, जो कि किसी भी व्यक्ति को विदेश जाने के लिए दिया जाता है।

अस्थायी पासपोर्ट

 यह आमतौर पर आपातकालीन परिस्थितियों में बनाया जाता है। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई व्यक्ति विदेश गया है और वहां उसका पासपोर्ट खो गया है, तब अस्थायी पासपोर्ट बनाया जाएगा, जिससे वह अपने देश लौट सके। 

आधिकारिक पासपोर्ट 

आधिकारिक पासपोर्ट किसी भी सरकारी कर्मचारी को वहां की सरकार द्वारा जारी किया जाता है। यह सरकारी काम के लिए उपयोग किया जाता है।

फैमिली पासपोर्ट 

फैमिली पासपोर्ट किसी भी परिवार को जारी किया जाता है। इसके तहत परिवार के सदस्यों को अलग-अलग पासपोर्ट जारी करने बजाए एक कॉमन पासपोर्ट जारी किया जाता है। 

राजनयिक पासपोर्ट 

राजनयिक पासपोर्ट को किसी भी देश के राजनियक या वाणिज्यिक दूतावासों को दिया जाता है। 

क्या होता है वीजा 

वीजा वह है, जो किसी भी व्यक्ति को अन्य देशों द्वारा जारी किया जाता है। यह एक तरह की अनुमति होती है, जिसके तहत आप विदेश में प्रवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही वीजा तय करता है कि आपको फलां देश में कितने समय तक रूकना है और कब देश छोड़ना है। यह एक प्रकार की मुहर होती है, जो कि पासपोर्ट में लगती है। वहीं, विदेश जाने से पहले पासपोर्ट के साथ-साथ वीजा के लिए भी आवेदन करना होता है।  

इतने तरह के होते हैं वीजा 

वीजा अलग-अलग प्रकार के होते हैं। कुछ देशों के लिए पहले से आवेदन करना होता है। वहीं, कुछ देशों में पहुंचने पर आपको वहां का वीजा दिया जाता है। कुछ देशों में वीजा के लिए इंटरव्यू और स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाता है। उदाहरण के तौर पर, अमेरिका जाने से पहले वीजा के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाता है।

No comments:

Post a Comment

If you have any doubts. Let me know.