मनीष कश्यप का जीवन परिचय। biography of Manish kasyap and his encome

 मनीष कश्यप का जीवन परिचय। Biography of Manish kasyap.


पूरा नामत्रिपुरारी कुमार तिवारी
 निक नाममनीष कश्यप
जन्म9 मार्च 1988.
जन्म स्थानडुमरी महनवा, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
उम्र34 साल।
व्यवसायसिविल इंजीनियर और न्यूज रिपोर्टर।
धर्महिन्दू
जातिब्राह्मण
मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1988 बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के डुमरी महनवा में हुआ था।

Manish Kashyap के पिता का नाम उदित कुमार तिवारी है जो भारतीय सेना में कार्यरत है 

इनके एक भाई निजी कंपनी में काम करते है। मनीष कश्यप विवाहित नहीं हैं।

वर्तमान समय में यह बिहार में रहकर ही यू ट्यूब पर पत्रकारिता का काम कर रहे हैं कई बार यह देश के अलग-अलग राज्य में जाकर भी पत्रकारिता करते हैं।

मनीष कश्यप बचपन से ही पढ़ाई में काफी रूचि लेते थे यह अपनी स्कूल में होनहार बच्चों की गिनती में आते थे।

मनीष कश्यप ने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से ही 2007 में पूरी की थी।

12वीं की पढ़ाई 2009 में पूरी करने के बाद महाराष्ट्र आ गए, यहाँ पर सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे से सिविल इंजीनियर b.tech की डिग्री 2016 में प्राप्त की।

इंजीनियर की डिग्री प्राप्त करने के बाद Manish Kashyap ने कुछ दिन नौकरी करने के बाद वापस अपने राज्य बिहार लौट आए और पत्रकारिता को अपना पेशा बनाया। देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज को सच तक न्यूज़ के द्वारा जो की you tube channel है उसपर बोल कर लोगो तक सच पहुंचाना शुरू किया।

सरकार की नाकामियों और सरकारी कार्यलयो द्वारा कि जा रहे भ्रष्टाचार के बारे में बताने वाले मनीष कश्यप को आज हम सभी लोग एक निडर ईमानदार पत्रकार के रूप में जरूर जानते हैं लेकिन इन्होंने किस तरीके से इस पत्रकारिता की शुरुआत की और अपने आपको बिहार में ही नहीं अपितु पूरे भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है और पत्रकारिता के नए तरीके का कला लोगो को सीखा दिया।

13 जुलाई 2018 को मनीष  कश्यप ने यूट्यूब पर सच तक न्‍यूज चैनल शुरू किया और सरकार की नाकामियों तथा गलतियों के बारे में लोगों को you tube वीडियो के माध्यम से बताना शुरू किया, इसी तरीके से धीरे-धीरे अलग-अलग मुद्दों पर वीडियो बनाकर सरकार को उन से अवगत करवा कर काम करवाएं। इन्होंने अपनी पत्रकारिता का परिचय देते हुए सरकारी कार्य में हो रहे घोटालों तथा रिश्वतखोरी के खिलाफ भी कई वीडियो बनाएं। जिसपर लोगो को काफी मिर्ची लगती थी और विरोध भी किया करते थे।

आम इंसान को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए अपने यूट्यूब चैनल सच तक न्यूज़ पर ऐसी वीडियो बनाई जिससे लोगों को यह पता चले कि हमारा हक क्या है और उसे किस तरीके से लिया जाता है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में आने के कुछ ही समय के भीतर Manish Kashyap ने काफी ज्यादा बिहार में ही नही बल्कि पूरे देश मे प्रसिद्धि मिल गई और बिहार के लोग इन्हें निर्भीक पत्रकारिता के कारण सन ऑफ बिहार के नाम से भी पुकारने लगे।

इसके बाद Manish Kashyap फिर से पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी सक्रिय हो गए इन्होने सरकारी कार्यलयो, शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा क्षेत्र, सरकारी कार्यो में हो रही धांधली के बारे में भी रिपोटिंग की।

मनीष कश्यप ने बिहार की स्कूल की जर्जर स्थिति तथा सरकारी अध्यापको की नाकामी को भी जनता के सामने लाने का कार्य किये। इन्हीं सब कारणों से बिहार के लोग इन्हें काफी प्यार करने लगे।

मनीष कश्यप ने विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव में खड़ा होने के समय में दिए जानकारी के अनुसार इनके पास चल सम्पति 15 लाख 70 हजार, अचल संपत्ति 25 लाख की है। तथा कुल आय 4 लाख 90 हजार रुपये हैं।

विवादो में फसे मनीष कश्यप 

हाल ही में मनीष कश्यप विवादो में नाम आया क्यों की ये सरकार की नाकामी को दिखाए थे।इसके कारण इन्हें जेल की हवा खानी पड़ी खैर इन्हें लोगो का भरपूर प्यार मिल रहा है।


विवाद का मुख्य कारण 

बिहार के मजूरों को तमिलनाडु में पिटाई का वीडियो वायरल था और मनीष कश्यप ने भी इस पर वीडियो बनाई,जिसके  कारण लोगो तक पहुंचा, इस बात को लेकर सरकार में नाराजगी थी की ये झूठा वीडियो बना कर सरकार की बुराई कर रहा है। ऐसा कुछ भी हुआ था। 

SHARE

Gautam kr. Suraj

Hi. I’m CEO/Founder of G India Hindi blog. I like to write bloging,i am Web Developer, Business Enthusiast, Speaker, Writer. Inspired to make things looks better, and i like to provide you knowledge.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

If you have any doubts. Let me know.