क्या है हिंडनबर्ग रिसर्च?

 



क्या है हिंडनबर्ग रिसर्च?


हिंडनबर्ग रिसर्च एक वित्तीय शोध करने वाली कंपनी है, जो इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव मार्केट के आंकड़ों का विश्लेषण करती है। इसकी स्थापना साल 2017 में नाथन एंडरसन ने की है। हिंडनबर्ग रिसर्च हेज फंड का कारोबार भी करती है। इसे कॉरपोरेट जगत की गतिविधियों के बारे में खुलासा करने के लिए जाना जाता है। इस कंपनी का नाम हिंडनबर्ग आपदा पर आधारित है जो 1937 में हुई थी, 

कंपनी यह पता लगाती है कि क्या शेयर मार्केट में कहीं गलत तरीके से पैसों की हेरा-फेरी तो नहीं हो रही है? क्या कोई कंपनी अकाउंट मिसमैनेजमेंट कर खुद को बड़ा तो नहीं दिखा रही है? क्या कंपनी अपने फायदे के लिए शेयर मार्केट में गलत तरह से दूसरी कंपनियों के शेयर को बेट लगाकर नुकसान तो नहीं पहुंचा रही?

हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट में क्या है? 

25 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसके निष्कर्ष में 88 प्रश्नों को शामिल किया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह ग्रुप दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन साल में शेयरों की कीमतें बढ़ने से अडानी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडाणी की संपत्ति एक अरब डॉलर से बढ़कर 120 अरब डॉलर हो गई है। इस दौरान ग्रुप की 7 कंपनियों के शेयर औसत 819 फीसदी बढ़े हैं। अडानी group का इस रिपोर्ट पर क्या रुख है?रिपोर्ट आने के बाद अडाणी group ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी। अडाणी ग्रुप ने इसे निराधार और बदनाम करने वाला बताया।अडाणी ग्रुप की कानूनी कर्रवाई की चेतावनी पर हिंडनबर्ग का जवाब?

अडाणी ग्रुप की कानूनी चेतावनी के बाद हिंडनबर्ग ने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई की कंपनी की धमकियों का स्वागत करेगा। हिंडनबर्ग ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट पर पूरी तरह से कायम है। हिंडनबर्ग ने ये भी कहा कि अगर अडाणी गंभीर हैं, तो उन्हें अमरिका  में भी मुकदमा दायर करना चाहिए, जहां हम काम करते हैं। हमारे पास कानूनी जांच प्रक्रिया में मांगे जाने वाले दस्तावेजों की एक लंबी सूची है।अडाणी समूह कोई पहला नहीं है जिसपर अमेरिकी फर्म ने रिपोर्ट जारी की है। इससे पहले इसने अमेरिका, कनाडा और चीन की करीब 18 कंपनियों को लेकर अलग अलग रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसके बाद काफी घमसान मचा। ज्यादातर कंपनियां अमेरिका की ही थीं, जिनपर अलग-अलग आरोप लगे थे।


SHARE

Gautam kr. Suraj

Hi. I’m CEO/Founder of G India Hindi blog. I like to write bloging,i am Web Developer, Business Enthusiast, Speaker, Writer. Inspired to make things looks better, and i like to provide you knowledge.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

If you have any doubts. Let me know.